वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। अपनों ने आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश राजभर किसी भी दल के साथ चले जाते हैं। केवल सत्ता का स्वाद लेना चाह रहे हैं।
अपने बयान से सुर्खियों में बने रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पार्टी सुभासपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। सोमवार को मऊ शहर के एक प्लाजा में ओपी राजभर के रिश्तेदार व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने अपने कई समर्थक के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। महेंद्र राजभर ने कहा कि जिन सिंद्धातों पर चलने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संकल्प लिया था, आज वह भटक गए हैं। परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी में कार्यकर्ताओं को छला महसूस हो रहा है। ऐसे में अब वह वजूद यहां नहीं है। सुभासपा अध्यक्ष केवल सत्ता का स्वाद लेना चाह रहे हैं जब चाहते किसी अन्य दल के साथ चले जाते। ऐसे में यह पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।